Last Updated on June 14, 2026 7:56 pm by INDIAN AWAAZ

सरकार ने ऑनलाइन प्रसारित हो रहे एक व्हाट्सएप संदेश को गलत बताया है, जिसमें दावा किया गया है कि राष्ट्रीय छात्र लैपटॉप योजना के तहत मुफ्त लैपटॉप के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने इस दावे को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार ने ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की है। पीआईबी ने सतर्क किया है कि ऐसे संदेश अक्सर भोले-भाले लोगों से व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी जुटाने के लिए तैयार किए जाते हैं। लोगों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और इस तरह के संदेशों को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से इसकी पुष्टि करने की सलाह दी गई है । AMN
