Last Updated on June 14, 2026 7:57 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले दस सालों में 40 से 45 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि यह वृद्धि नीतिगत सुधारों, बढ़ती निजी भागीदारी और तेजी से बढ़ रहे नवाचार पारितंत्र को दर्शाती है। डॉ. सिंह ने कहा कि सार्वजनिक विचार-विमर्शों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का बढ़ता महत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, डिजिटल हेल्थ, डीप ओशन मिशन और गगनयान जैसे कार्यक्रमों ने विज्ञान और नवाचार को भारत की विकास यात्रा के केंद्र में स्थापित करने में मदद की है।