Last Updated on May 26, 2026 9:15 pm by INDIAN AWAAZ

AMMN/ WEB DESK

सरकार ने प्याज के भंडार का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य 1,270 रुपये से बढ़ाकर 1,580 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। संशोधित न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य  राज्य सरकारों के अनुरोध पर किया गया है, जो आज से लागू हो गया है। इस संबंध में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में उपभोक्ता मामलों के विभाग, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जोशी ने कहा कि यह बैठक गुणवत्ता वाले प्याज भंडार की प्रभावी खरीद को सुविधाजनक बनाने और किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी।