Last Updated on May 26, 2026 9:14 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने भी मुलाकात की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की।