AMN
पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि आज दुनिया वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की ओर देख रही है। फ्रांस के नीस में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन में डॉ. सिंह ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 11 वर्षों में उठाए गए कुछ निर्णायक कदमों और सरकार की स्थिरता को दिया।
उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि जब सरकार अपनी 11वीं वर्षगांठ मना रही है तब भारत की क्षमताओं और सामर्थ्यों का लाभ उठाने के लिए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों में उल्लेखनीय रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है।
डॉ0 सिंह ने कहा कि महासागर चुनौतियों, जलवायु पैटर्न और स्वच्छ ऊर्जा जैसे वैश्विक सरोकारों के मामलों में भी अब भारत को गंभीरता से लिया जा रहा है। सम्मेलन में 150 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वरिष्ठ मंत्री, प्रख्यात वैज्ञानिक और नीति निर्माता भाग ले रहे हैं।