Last Updated on August 10, 2026 9:26 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

रूस के निज़नेकामस्क में यूक्रेन के ड्रोन हमले में 12 लोग मारे गए और 39 घायल हो गए हैं। निज़नेकामस्‍क, मॉस्‍को से लगभग छह सौ मील दूर है।

इस शहर में तकनीकी रूप से काफी उन्‍नत तेल रिफाइनरी हैं और संभवत: इन्‍हें निशाना बनाकर ही हमले किए गए। सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में इस क्षेत्र से तेज धुंआ उठता देखा गया।