AMN/ WEB DESK
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि जब तक अमरीका ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी जारी ऱखेगा तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोला जाएगा। तेहरान में श्री बघाई ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जलमार्ग को फिर से खोलना, अमरीका और इस्राइल की ओर से ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य पर की गई कार्यवाई पर निर्भर करेगा। श्री बघाई ने कहा कि ईरान और ओमान के बीच वैकल्पिक समुद्री मार्ग को लेकर बातचीत द्विपक्षीय मामला है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा था कि फिलहाल अमरीका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है।
