Last Updated on September 6, 2026 2:38 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अवकाश-प्राप्त एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी का स्थान लेंगे। श्री जोशी ने 8 अक्टूबर, 2017 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल का पदभार संभाला था।

62 वर्षीय डॉ. शर्मा उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होना था। राष्ट्रपति भवन की  विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. शर्मा की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।