
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए गए।
लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पाराशर, लेफ्टिनेंट कर्नल नीतीश भारती शुक्ला, मेजर आदित्य प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर दुर्गा देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
