Last Updated on October 13, 2026 3:30 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री कारेल हवलिचेक से मुलाकात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री और उद्योग तथा व्यापार मंत्री कारेल हवलिचेक से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि दोनों देश ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए ‘भारत-चेक संयुक्त रक्षा समिति’ का और विस्तार करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के पूरे परिदृश्य की समीक्षा की।
