Last Updated on April 25, 2026 11:42 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में इस महीने की 27 तारीख तक गरज और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिसा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, केरलम और माहे में गरज और बिजली चमकने की संभावना व्‍यक्‍त की है।