Last Updated on January 18, 2026 1:46 pm by INDIAN AWAAZ

महाराष्ट्र में सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहोल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को मोहोल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कल देर रात हुई, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ये लोग धार्मिक यात्रा के लिए पनवेल से अक्कलकोट जा रहे थे।