Last Updated on September 6, 2026 2:29 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। यह मामला बांदा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांवों का है। शुरुआती जांच में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की आशंका जताई गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।