Last Updated on October 13, 2026 3:31 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज से दो दिन की भारत यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से कल मुलाकात करेंगी।

इस बीच, भारत में कनाडा के उच्‍चायुक्‍त क्रिस्‍टोफर कूटर ने कहा है कि कनाडा प्रस्‍तावित मुक्‍त व्‍यापार समझौते, अधिक निवेश और दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही के जरिए भारत के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार सुदृढ़ करने को इच्‍छुक है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पर्यटन भी एक महत्‍वपूर्ण क्षेत्र है।