Last Updated on June 12, 2025 9:04 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति की 137वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य भारत के अपतटीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की तैयारियों और प्रभावशीलता की समीक्षा करना तथा संयुक्त कार्रवाई तंत्र को बढ़ाना था। समिति ने महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना की सुरक्षा के लिए संयुक्त कार्रवाइयों को बढ़ाने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया। उभरती चुनौतियों से निपटने और अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गुजरात, महाराष्ट्र तथा आंध्र प्रदेश के पुलिस बलों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।