Last Updated on April 26, 2026 6:55 pm by INDIAN AWAAZ

बांग्लादेश में आतंकी हमले के खतरे को लेकर देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी

बांग्लादेश पुलिस ने देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। सरकार और मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह अलर्ट महत्वपूर्ण इकाइयों पर आतंकी हमले के खतरे की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय के एक पत्र में कहा गया है कि संसद भवन, धार्मिक स्थलों, मनोरंजन केन्द्रों और सैन्य तथा पुलिस कार्यालयों पर संगठित हमले हो सकते हैं। मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि हथियार भंडारों को खास तौर पर निशाना बनाए जाने की आशंका है।

बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकी गुट के इश्तियाक अहमद सामी उर्फ अबू बाकर की हाल ही में गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि अबू बाकर सेना से बर्खास्त किए गए दो कार्मिको के संपर्क में था।

बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग सरकार के पतन के बाद और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में चरमपंथी तत्वों का तेज़ी से उभार हुआ है।