Last Updated on April 25, 2026 11:44 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डी आर डी ओ के अध्‍यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने आज महाराष्‍ट्र के अहिल्‍यानगर में डी आर डी ओ की प्रयोगशाला के प्रांगण में एडवांस आर्मोर्ड प्‍लेटफॉर्म (ट्रेक एंड व्‍हील) का अनावरण किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह प्‍लेटफॉर्म रक्षा बलों की आपात आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। इसे स्‍वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है। इसमें मोबिलिटी, फायर पॉवर और प्रोटेक्‍शन जैसी आवश्‍यकताएं शामिल हैं। टाटा एडवांस सिस्‍टम लिमिटेड और भारत फोर्ज लिमिटेड ने इस प्‍लेटफॉर्म का निर्माण किया है।