AMN

गोवा में चल रहे भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सिने प्रेमियों और फिल्म शौकीनों के लिए एक मंच उपलब्ध कराया है, जहां वे विश्वभर की फिल्मों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्मोत्सव के दौरान भारतीय पैनोरमा का उद्घाटन किया। इस वर्ष भारतीय पैनोरमा श्रैणी के अंतर्गत आधिक़ारिक रूप से 24 फीचर और 20 गैर फीचर फिल्मे प्रदर्शन के लिए चुनी गई है। चुनी हुई फिल्मों में भारत के कोने-कोने से बड़े पर्दे की नई फिल्में शामिल की गई है।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि उचित विषय़ वस्तु भारतीय सिनेमा को वैश्विक दर्शकों के लिए आकर्षक बना सकती है। उन्‍होंने कहा कि भारत में प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षित कार्मिकों की कमी नहीं है, औऱ वे विश्व को यहां फिल्मे बनाने के लिए एक मंच उपलब्ध करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण योगदान करने वाले लोगों को सम्मनित किया जाना चाहिए। श्री ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को भी भारत में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केंद्रीय मंत्री के साथ उद्घाटन फिल्मों के निर्माताओं और अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म निर्माण के बारे में मास्टर क्लास का संचालन किया। नये फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए उन्हें अपने कथानक पर पूरा भरोसा होना चाहिए।

फिल्मोत्सव के आज के कार्यकर्मो में 75 क्रिएटिव माइंड ऑफ टूमारो प्रतियोगिता का आयोजन महत्वपूर्ण रहा। इसमें देशभर से 75 प्रतिभाशाली सिनेमा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य फिल्मोत्सव के साथ छठा ब्रिक्स फिल्मोत्सव भी आज से आयोजित किया गया है। इसमें ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका, की फिल्में दिखाई जाएगी। ये पांचों देश कंट्री ऑफ फोकस के अंतर्गत शामिल है और इस खंड में आठ फिल्में दिखाई जाएंगी।