Last Updated on November 4, 2026 5:33 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम को और मजबूत करने के लिए 92 गीगावाट-घंटे की ऊर्जा भंडारण योजना को मंजूरी दी है। नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना में 30 गीगावाट-घंटे का बैटरी स्टोरेज, 60 गीगावाट-घंटे का पंप स्टोरेज और बढ़ती हुई ऊर्जा भंडारण तकनीकों के लिए 2 गीगावाट-घंटे की क्षमता शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकारों के सहयोग से लागू की जाएगी, जिससे देश भर में भंडारण क्षमता का समान वितरण सुनिश्चित हो सके। श्री वैष्णव ने कहा कि भारत ने स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में नए वैश्विक मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का लगभग 52 प्रतिशत हिस्सा अब गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से आता है।