Last Updated on November 4, 2026 5:31 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मंत्रिमंडल ने आज हरित ऊर्जा मिशन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी देते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि क्लीन एनर्जी प्रोग्राम के तहत 92 गीगावॉट एनर्जी स्टोरेज स्कीम को मंजूरी दी गई। इससे सौर ऊर्जा के भंडारण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में ऊर्जा आपूर्ति को अधिक स्थिर बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि डेटा पर आधारित कार्यक्रम के लिए 4 हजार 371 करोड़ की नई योजना को मंजूरी दी गई। श्री वैष्णव ने बताया कि 24 क्रिटिकल मिनरल्स के लिए योजना लागू होगी।
अग्निवीरों के भविष्य को लेकर मंत्रिमंडल में बड़ा फैसला लिया गया है। इसमें अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित करने की पहल की गई है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने घोषणा की है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत सशस्त्र बलों में शामिल नहीं किए जाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा।
दूसरे कार्यकाल के पूरा होने के बाद सभी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भारतीय सेना का हिस्सा बनने का अवसर दिया जाएगा। यह दो बातों पर निर्भर करेगा- अग्निवीरों की अपनी इच्छा और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल के दौरान अग्निवीरों को बड़ा हुआ पारिश्रमिक दिया जाएगा।
