Last Updated on June 14, 2026 12:07 am by INDIAN AWAAZ
AMN
ईरान ने कहा है कि वह अमरीका के साथ जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतिम शांति समझौते पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेगा जब तक उसकी प्रमुख शर्तें पूरी नहीं हो जाती। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि दोनों पक्ष शुरूआती समझौते के करीब हैं।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार कर लिया गया है और आने वाले दिनों में इस पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। हालांकि, ईरान ने कहा है कि वह तब तक स्थायी समझौता नहीं करेगा जब तक अमरीका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता और अरबों डॉलर की फ्रीज की गई परिसंपत्तियों के नुकसान की भरपाई नहीं करता।
इस बीच, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रही गुप्त वार्ता में अमरीकी और पाकिस्तानी मध्यस्थों ने पुष्टि की कि दोनों पक्ष, शांति समझौते के मसौदे पर सहमत हो गए हैं।

