Last Updated on June 14, 2026 12:05 am by INDIAN AWAAZ

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं। यह उपलब्धि उनकी कंपनी स्पेसएक्स के शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद हासिल हुई है, स्पेसएक्स के शेयरों का मूल्यांकन बढ़कर लगभग 2 लाख 10 हजार करोड़ डॉलर हो गया है।
कारोबार के पहले दिन स्पेसएक्स के शेयरों में 19 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कंपनी में एलन मस्क की हिस्सेदारी का मूल्य भी काफी बढ़ गया।
