Last Updated on May 2, 2026 11:49 pm by INDIAN AWAAZ
दक्षिणी लेबनान में, इज़राइल के हवाई हमलों में सात लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं। ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच मौजूदा युद्धविराम के बावजूद झड़पें जारी हैं। इज़राइल की सेना ने क्षेत्र के नौ गांवों के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी देने के कुछ समय बाद ये हमले किए।
इस बीच हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने तटीय गांव बायद में एक घर में मौजूद इज़राइली सैनिकों पर ड्रोन हमला किया।
