Last Updated on March 3, 2025 3:44 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सरकार ने देश में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय कानूनों में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है।
श्री मेघवाल ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महिलाओं से संबंधित साइबर कानून और साइबर जागरूकता कार्यक्रम पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के लिए साइबर कानूनों से जुड़े प्रमुख सुधारों पर चर्चा करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाएं कानूनी सुरक्षा की कमी के कारण साइबर अपराधों का शिकार होती हैं। सुश्री रहाटकर ने बताया कि आयोग ने अब तक अपने छह क्षेत्रीय परामर्शों के माध्यम से सभी साइबर कानूनों की व्यापक समीक्षा की है।हमारे संवाददाता ने बताया है कि कार्यशाला में सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों सहित कई हितधारक भाग ले रहे हैं।
