Last Updated on October 29, 2026 6:59 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

गृह मंत्री अमित शाह ने आज चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुद्दुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। श्री शाह ने उन्हें आपदा से प्रभावित लोगों की कठिनाइयां कम करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम सक्रिय हैं और युद्धस्तर पर बचाव तथा राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने और अन्‍य जरूरतों का पता लगाने के लिए जल्द ही इन राज्यों में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।