Last Updated on August 27, 2026 10:24 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

अमरीकी सांसदों ने आज चीन की संस्थाओं पर प्रतिबंध कड़े करने के उद्देश्य से एक विधेयक फिर पेश किया है। इन संस्‍थाओं पर फेंटानिल और इसके लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों के उत्पादन, तस्करी और बिक्री में सहयोग करने का आरोप है। अमरीका में ओपिओइड संकट में चीन की कथित भूमिका को लेकर वॉशिंगटन, बीजिंग पर दबाव बढ़ा रहा है।

विधेयक में चीन की उन रासायनिक कंपनियों, ऑनलाइन विक्रेताओं और अन्य संस्थाओं को निशाना बनाया गया है, जिन पर अवैध सिंथेटिक नशीले पदार्थों के कारोबार से लाभ कमाने का आरोप है।