Last Updated on November 11, 2026 3:55 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। देश में सौर और पवन ऊर्जा के साथ-साथ गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता का भी तेजी से विस्तार हुआ है।
श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अक्तूबर 2025 से अक्तूबर 2026 के बीच दर्ज की गई यह प्रगति घरेलू ऊर्जा क्षमताओं को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव को गति देने के सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण हैं।
