न्यायमूर्ति अजय मणिकराव खानविलकर देश के नए लोकपाल होंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह सदस्‍यों के साथ उनकी नियुक्ति की है। न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्‍वामी, न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति रितुराज अवस्‍थी लोकपाल के न्‍यायिक सदस्‍य होंगे। लोकपाल के अन्‍य न्‍यायिक सदस्‍य सुशील चंद्र, पंकज कुमार और अजय तिर्की हैं