नई दिल्ली

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया गया। तिरंगे झंडे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी। निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं।

अंतिम संस्कार के दौरान परिसर में ‘डॉ मनमोहन सिंह अमर रहे’ ‘डॉ साहब अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे।

निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलामी दी गई।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम।

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, प्रियंका गांधी वाड्रा व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे एवं विदेशी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’, ‘मनमोहन सिंह भारत मां का लाल’ जैसे नारे लगाए गए। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई।

शनिवार सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए। यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री के शव को निगमबोध घाट लाया गया। निगमबोध घाट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

तिम सफर पर मनमोहन सिंह… राहुल गांधी ने अर्थी को दिया कंधा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच चुका है। पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। गृह मंत्रालय ने बताया, सरकार ने फैसला लिया है कि डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय से सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ करने के लिए प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया गया है। इससे पहले मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस दफ्तर में रखा गया था।

पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया

नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा निगम बोध घाट पर अंतिम दर्शन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अर्थी को उनके परिवार के साथ-साथ राहुल गांधी ने भी कंधा दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू , पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निगम बोध घाट पहुंचे

निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। तीनों सेनाओं ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को सलामी दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी।

सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय भी पहुंची थीं।

पार्थिव शरीर से लिपटा तिरंगा परिवार को सौंपा गया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस तिरंगे में लिपटा था, वे तिरंगा उनके परिवार को सौंपा गया। यह राजकीय सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी सरकार

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात को बताया कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी और इस बारे में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित कर दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को फोन कर मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान देने की अपील की थी।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार को कांग्रेस प्रमुख खड़गे से सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि ट्रस्ट का गठन किया जाना है और स्थान आवंटित किया जाना है।