Last Updated on July 6, 2023 11:11 pm by INDIAN AWAAZ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा कि चंद्रयान 3 को इस महीने की 14 तारीख को दिन में करीब दो बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो ने यह जानकारी दी है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने की तकनीक का प्रदर्शन करना है।

चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। इस मिशन में लैंडर चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करेगा और रोवर की घूमने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।