Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz
Last Updated on: 6 November 2024 12:18 AM

AMN

प्रसिद्ध लोक गायिका पूर्वांचल कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण शारदा सिन्हा जी का निधन आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) न्यू दिल्ली में हो गया.

देश की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया. वह दिल्ली के AIIMS में भर्ती थीं। कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था.

3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया.लेकिन 4 नंवबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थीं

पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोक गायिका के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने मैथिली, भोजपुरी, बज्जिका के अलावा हिंदी गीत भी गाए थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी आवाज दी है। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थीं शारदा सिन्हा


शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी, जिन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उनकी पहचान एक ऐसी गायिका की थी जो अपनी मिठास भरी आवाज से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ती थी।
संगीत जगत में योगदान के लिए इन्हें 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा को 2018 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला था। हाल ही में, उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। दोनों ने इस साल अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

Click to listen highlighted text!