Last Updated on August 26, 2026 12:11 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

शतरंज में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के अंतिम चरण के फाइनल में जगह बना ली है। प्रज्ञानंदा ने सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। उन्होंने रैपिड के दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई और ब्लिट्ज के पहले मुकाबले में भी जीत दर्ज की। अब फाइनल में प्रज्ञानंदा का मुकाबला अमरीका के फैबियानो कारूआना से होगा। कारूआना मौजूदा चैंपियन हैं। शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अगले साल के ग्रैंड चेस टूर के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।