Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

WEB DESK

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की खुशी में आयोजित एक समारोह में विधायक विक्रम सैनी के विवादित बोल पर हो हल्ला मच गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की लड़कियों से शादी करने के लिए खतौली विधानसभा के कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि अविवाहित युवकों की शादी वहीं करा देंगे। कोई दिक्कत नहीं है। विधायक की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि विधायक विक्रम सैनी हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं। मंगलवार को नगर के एक कार्यक्रम में विधायक ने फिर विवादित बयान कर दिया। उन्होंने कह दिया कि जम्मू कश्मीर में महिलाओं पर कितना अत्याचार था।

वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म, भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग यानी के एक देश दो विधान कैसे होना चाहिए। अब ऐसा नहीं होगा। जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं उन्हें भी ख़ुशी मनानी चाहिए। हिंदू-मुसलमान कोई भी हो ये पूरे देश के लिए ख़ुशी का विषय है।
वहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए ये भी कहा कि कार्यकर्ताओं के फोन आए कि खतौली में भी प्रोग्राम कर लो, मैंने सीओ साहब को फोन किया। उन्होंने कहा कि आज रहने दो कल कर लेना। विधायक ने कहा योगी की सरकार है। कार्यक्रम होकर रहेगा।

भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। जम्मू-कश्मीर में अब हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होगा। वहां पर कोई भी शादी कर सकता है। मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। –

Click to listen highlighted text!