Last Updated on November 29, 2026 12:58 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसका मुख्यालय और मुख्य परिसर बुडगाम में और एक अन्य परिसर जम्मू में स्थित होगा। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम 30 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विधि के क्षेत्र में इच्छुक छात्रों के लिए अवसरों का विस्तार होने, उन्नत विधि अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा विधि या कानून के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन के विकास में योगदान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 7 मार्च 2025 को अपने पहले बजट भाषण के दौरान जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया था।

कानून की पढ़ाई, अनुसंधान और व्यावसायिक प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में परिकल्पित यह विश्वविद्यालय जम्मू-कश्मीर में विधि छात्रवृति को बढ़ावा देने और भविष्य के विधि पेशेवरों को विकसित करने के लिए एक समर्पित संस्थागत मंच प्रदान करेगा।