Last Updated on November 8, 2026 1:51 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में करोड़ों भारतीय उत्‍साह और उल्‍लास के साथ द‍ीपावली का त्‍यौहार मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा और देश में शांति कायम करने वाले सभी सुरक्षाकर्मी उनके परिवार के सदस्‍य हैं। श्री मोदी ने कहा कि वे राष्‍ट्र की सुरक्षा के प्रतिबद्ध महिला और पुरूष सुरक्षा कर्मियों के साथ दीवाली मनाने बस्‍तर आए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी नक्सलवाद से ग्रस्‍त था, लेकिन अब वहां शांति और विकास के नए युग का प्रारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीवाली का विशेष महत्‍व है क्‍योंकि इस बार देश का प्रत्‍येक जिला नक्‍सलवाद से मुक्‍त होकर त्‍यौहार मना रहा है तथा लाखों लोग नक्‍सली हिंसा के डर से बाहर आ चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि सुरक्षाकर्मियों के साहस अटूट समर्पण और बलिदानों के कारण हासिल हुई है।