Last Updated on November 8, 2026 1:48 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति किया जा रहा E20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। मंत्रालय के अनुसार, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा बेचा जा रहा E20 पेट्रोल भारतीय मानक ब्यूरो के IS 17021 मानकों का पालन करता है। मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर तय मात्रा से अधिक एथेनॉल मिला पेट्रोल बेचे जाने की बात कही गई थी।
