Last Updated on August 20, 2026 8:09 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए आर्थिक युद्ध की घोषणा की है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता करने के कई अवसर दिए गए थे, लेकिन वह विफल रहा।

ट्रम्प ने ईरान की मदद करने वाले किसी भी देश को आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी हैं। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि कोई भी देश जो अपने वित्तीय संस्थानों, व्यवसायों, हवाई अड्डों या सरकारी एजेंसियों को ईरान को समर्थन देने की अनुमति देता है, उसे भी भारी आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही अपनी चेतावनी को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    ट्रंप ने कहा कि बातचीत भविष्य में फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान को पहले समझौता करने के लिए तैयार होना होगा।

    इस बीच, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को तब तक नहीं खोलेगा जब तक कि अमरीका 14 सूत्री ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर लेता।