Last Updated on August 18, 2026 4:57 pm by INDIAN AWAAZ
दिन – मंगलवार
दिनांक – 18 अगस्त 2026
तिथि – सावन शुक्ल षष्ठी 2083
घड़ी – शाम 4 बजे
आज का इतिहास- 18 अगस्त 1951 को भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (खड़गपुर) का
उद्घाटन किया था मौलाना अबुल कलाम आजाद ने।
श्रृंखला – 015 (खबरें अब तक)
राज्य
** मुर्शिदाबाद के बीमार किशोर की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था की।
** पुरुलिया में तेज बहाव में बहा मोटरसाइकिल चालक।
** तारापीठ होटल अग्निकांड में एक और गिरफ्तार।
** जिला प्रशासन ने तारापीठ स्थित एक दर्जन से अधिक होटलों को दिया बंद करने का आदेश।
** हरियाली बढ़ाने को तत्पर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मोहेरकुंज में लगाए पौधे।
राष्ट्रीय
** हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक बरसेंगे बादल, कल से 21 अगस्त के बीच भारी बारिश की आशंका।
** गटरछाप वाले बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ फूटा बाबा रामदेव का गुस्सा, कहा- भाजपा को करनी चाहिए कार्रवाई।
** सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रेषित करने के खिलाफ रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत व नेहा सिंह राठौर पर प्राथमिकी।
** सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई एयरलाइन्स को फटकार, कहा- किराया कम नहीं रख सकते तो बंद कर दो उड़ानें।
** राजनीति में अपराधियों का बोलबाला : 326 सांसदों और 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं मामला।
अंतरराष्ट्रीय
** सऊदी अरब में भीख मांगने पर अब होगी जेल।
व्यापार
** सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव गिरे।
** 4 फीसदी तक बढ़े गेहूं के दाम।
मनोरंजन
** मुसलमान बने, लेकिन एक भी वक्त की नमाज नहीं पढ़ी। सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देख भड़के लोग।
खेल
** रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक कमाल, 350 विकेट पूरे कर रचा नया रिकॉर्ड।
आज 18 अगस्त 2026 की मुख्य खबरों में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरान खान को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, तथा पटना व रांची में छात्रों का प्रदर्शन शामिल हैं
प्रस्तुतकर्ता : शंकर जालान
