Last Updated on June 15, 2026 10:50 pm by INDIAN AWAAZ

दिल्ली की एक अदालत ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो की उस अर्ज़ी को मंज़ूरी दे दी, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों से जेल में पूछताछ करने की इजाज़त मांगी गई थी। ब्यूरो का कहना था कि पूछताछ ज़रूरी है क्योंकि वे मुख्य साज़िशकर्ता हैं। अदालत, न्यायिक हिरासत में बंद तीन आरोपियों – मनीषा संजय वाघमारे, धनंजय निवृत्ति लोखंडे और शुभम मधुकर खैरनार से पूछताछ करने की एजेंसी की अर्ज़ी पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने 10 अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है, जिन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में पेश किया गया था।
