Last Updated on June 14, 2026 8:11 pm by INDIAN AWAAZ

ईरान ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार, खामेनेई के अंतिम संस्कार के विधि विधान 4 और 5 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी इबादत स्थल पर होंगे। इसके बाद 6 तारीख को तेहरान और 7 तारीख को पवित्र शहर क़ोम में विधि विधानों के बाद उन्हें 9 जुलाई को मशहद के इमाम रजा स्थल में दफनाया जाएगा।
