Last Updated on June 8, 2026 12:46 am by INDIAN AWAAZ

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जय मियुंग ने वर्तमान लघु तथा मध्यम उद्यम मंत्री हान सियोंग सूक को देश के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून सिक ने इसकी घोषणा करते हुए उनके प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यापक अनुभव की सराहना की।
नेशनल असेम्बली से मंजूरी मिलने के बाद हान प्रशासन के अंतर्गत पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। इससे पहले हान मियोंग सूक वर्ष 2006 से 2007 तक प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर चुकी हैं। यह नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री किम मिन सियोक अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं।
