Last Updated on May 30, 2026 12:41 am by INDIAN AWAAZ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया गया है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन मीडिया को बताया कि अब तक 9 लाख 76 हजार किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। किसानों को अब विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। श्री चौहान ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता, कालाबाजारी की रोकथाम तथा किसानों को उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।
कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों के समन्वय से कृषि ऋण की पहुंच बढ़ाने के लिए बैंकों के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन लगभग 376 करोड़ टन से अधिक हो गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।
