Last Updated on April 1, 2026 12:22 pm by INDIAN AWAAZ

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे 6 अप्रैल से जम्मू तवी और छपरा के बीच एक विशेष आरक्षित रेलगाड़ी चलाएगा। इस रेलगाड़ी से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन दोनों मार्गों पर कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर और छपरा कचहरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा शुरू की गई है।
