Last Updated on April 1, 2026 12:12 pm by INDIAN AWAAZ

इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए भारतीय मूल की पद्मा विश्वनाथन को किया गया शॉर्टलिस्ट

भारतीय मूल की कनाडाई-अमरीकी लेखिका और अनुवादक पद्मा विश्वनाथन को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें ब्राज़ील की लेखिका एना पाउला माया के उपन्यास ‘ऑन अर्थ ऐज़ इट इज़ बिनीथ’ के अंग्रेज़ी अनुवाद के लिए यह स्थान मिला है।

पूर्व में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के नाम से जाना जाने वाला यह सम्मान हर वर्ष उस कथा साहित्य कृति को दिया जाता है, जो मूल रूप से अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखी गई हो और बाद में उसका अंग्रेज़ी में अनुवाद कर ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किया गया हो।

इस पुरस्कार के विजेता को 50 हजार पाउंड की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो विजेता लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से वितरित होगी। विजेता की घोषणा 19 मई को लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित समारोह में की जाएगी।