Last Updated on February 5, 2026 12:40 am by INDIAN AWAAZ
AMN
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के लिए अमरीका की मध्यस्थता में दूसरे दौर की बातचीत आज अबू धाबी में शुरू हुई। इसका उद्देश्य चार साल से जारी संघर्ष समाप्त करने की संभावनाएं तलाशना है। दो दिन की इस त्रिपक्षीय वार्ता में यूक्रेन, रूस और अमरीका के अधिकारी भाग ले रहे हैं।
यूक्रेन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोफ और रूस का नेतृत्व सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोफ कर रहे हैं। अमरीका की तरफ से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता में शामिल हैं।
यूक्रेनी शहरों पर हाल ही में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद यह त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है। रूस के हमलों में यूक्रेन के ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने कल बडी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। दूसरी ओर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोफ ने कहा कि जब तक यूक्रेन उसकी मांगें नहीं मान लेता तब तक विशेष सैन्य अभियान जारी रहेगा।
