AMN/ WEB DESK
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दुखद सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है जिसमें भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि घायल जवानों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा देश सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे में सैन्यकर्मियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने उन बहादुर सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
