Last Updated on June 7, 2025 9:36 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, रायलसीमा, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने और धूल भरी हवाएँ चलने का अनुमान लगाया है।