Last Updated on April 20, 2025 6:20 pm by INDIAN AWAAZ

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में शहर के समयपुर बादली इलाके से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास से 27 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह ओडिशा और बिहार के दूरदराज के इलाकों से राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने में शामिल था।
