Last Updated on April 26, 2023 6:15 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पिनशिप में आज पी.वी. सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत, लक्ष्यसेन और एच.एस प्रणय पहले दौर के सिंगल्स मैच खेलेंगे। महिला सिंगल्स में सिंधु का मुकाबला ताइवान की वेन ची सू से और आकर्शी कश्यप का इंडोनेशिया की कोमांग अयु काह्या देवी से होगा। मालविका बंसोद को आज पहले चरण में जापान की अकानी यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन का सामना सिंगापुर के लोह कीन यू से, किदाम्बी श्रीकांत का बहरीन के अदनान इब्राहिम से और एच.एस. प्रणय का म्यांमा के फोन प्याए नायांग से होगा। सात्विकसाईंराज रनकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ट्रीजा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, एम.आर.अर्जुन और ध्रुव कपिला आज डब्ल्स मैच खेलेंगे।
