AMN
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है। राज्‍य में 14 जिलों की 93 सीटों पर सुचारू रूप से वोट डाले जा रहे हैं। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 69 महिलाओं सहित आठ सौ 33 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्‍य की 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्‍यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। एक बजे तक उत्‍तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर 31 प्रतिशत से अधिक, रामपुर विधानसभा सीट पर 19 प्रतिशत और खतौली में 33 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। बिहार में कुढनी विधानसभा क्षेत्र में 37 प्रतिशत, छत्‍तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर लगभग 60 प्रतिशत, ओडिसा में पद्मपुर सीट पर करीब 47 प्रतिशत और राजस्‍थान के सरदार शहर में 36 दशमलव 6 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।